रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा-निपनिया रेल खंड में स्थित टेहका फाटक (रेलवे समपार संख्या 382, कि.मी. 759/3-5) पर रेल पथ की अप लाइन में अति आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण से फाटक को शुक्रवार, 30 मई 2025 की सुबह 9:00 बजे से शनिवार, 31 मई 2025 की शाम 6:00 बजे तक पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम
रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और किसी प्रकार की असुविधा से बचें। यह मरम्मत कार्य रेल यातायात की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है ताकि यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके।
बीच सड़क से बच्चा लापता: स्कूटी सवार ले गया अपने साथ, अगली सुबह थाने के सामने मिला




