बीजापुर। चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो की 30 मई 2025 से 2 जून 2025 तक चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित होने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की सॉफ्टबॉल टीम में बीजापुर जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें बालिका वर्ग में अनुराधा कोवासी, अस्मिता मारपल्ली ज्योति ओयाम, रिंकी हेमला, लक्ष्मी बघेल, पूजा कोरसा बालक वर्ग में लक्ष्य निषाद और राकेश कड़ती शामिल हैं। नेशनल प्रतियोगिता में चयन होने एवं पदक जीत के आने के लिए जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जानकारी सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार के द्वारा दी गई।




