स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है. आरसीबी फाइनल में एंट्री कर चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में से कोई एक टीम फाइनल में जगह पक्की करने से एक कदम दूर है. इस सीजन गुजरात ने लगी स्टेज में कमाल का खेल दिखाया था, लेकिन एलीमिनेटर मुकाबले में उसे मुंबई के खिलाफ 20 रनों से हार झेलनी पड़ी. जीटी की टीम ने रोहित शर्मा के 2 और सूर्यकुमार यादव का एक कैच छोड़ा, जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा.
इस आर्टिकल में हम आपके लिए आईपीएल 2025 में उन 5 टीमों की लिस्ट लाए हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कैच छोड़े और फील्डिंग में फैंस को निराश किया. आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने की लिस्ट में सबसे गुजरात टाइटंस का नाम सबसे आगे है. ये टीम अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. हालांकि इस टीम ने कुल 28 कैच छोड़े. यह आंकड़ा किसी भी टीम द्वारा छोड़े गए सबसे ज्यादा कैच का है.
गुजरात ने छोड़े सबसे ज्याद कैच, एलिमिनेटर में 3 कैच छोड़े
गुजरात ने कई मौकों पर महत्वपूर्ण कैच छोड़कर विपक्षी टीमों को बड़ी पारियां खेलने का मौका दिया. 30 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जीटी ने 3 कैच छोड़े थे, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा. इस मैच में रोहित शर्मा ने 83 रन कूटे और जीत के हीरो बने. इस मैच में बता दिया कि जब टीम के पास क्वालिटी बॉलिंग लाइनअप हो और बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हों, तब खराब फील्डिंग आपका बना बनाया काम खराब कर सकता है. कैच छोड़ने का सीधा असर मैच के परिणामों पर पड़ता है. यही जीटी के साथ एलिमिनेटर में हुआ.
IPL 2025 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीमें
- गुजरात टाइटंस (28कैच)
- दिल्ली कैपिटल्स (24 कैच)
- चेन्नई सुपर किंग्स (22 कैच)
- सनराइजर्स हैदराबाद (20 कैच)
- लखनऊ सुपर जायंट्स (20 कैच)




