भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भोपाल के गोविंदपुरा स्थित पॉवर कॉल सेंटर का बीती रात औचक निरीक्षण किया. जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यप्रणाली की समीक्षा की.
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कॉल सेंटर पर ड्यूटी रोस्टर और उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और तुरंत शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के भी निर्देश दिए.
बता दें कि पिछले दिनों प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के डबरा स्थित कॉल सेंटर का निरीक्षण किया था. जहां उन्हें जनता की परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इन निरीक्षणों का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा विभाग की सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना और उपभोक्ताओं को समय पर और प्रभावी सेवा प्रदान करना है.




