भिलाई। शहर के आदर्श नगर में फायरिंग का मामला सामने आया है..जान से मारने की नियत से पहुंचे बदमाशों को जब वो व्यक्ति नहीं मिला तो घर के बाहर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. वारदात की शिकायत परिजनों ने छावनी थाने में की. संदेह के आधार पर पुलिस ने 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है।
समायोजन के बाद भी नहीं बदली पहचान, जनपद प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला भर्रापारा अपने पुराने नाम से ही जाना जाएगा
शिकायत मिलते ही छावनी थाना पुलिस एक्टिव हो गई और मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के मुताबिक सूरज सिंह नामक व्यक्ति किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर में सूरज की पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां थी। रात 8 बजे के करीब महिला जब किचन में खाना बना रही थी. तभी किचन से एक खिड़की जो सड़क की ओर खुलती है. उसने देखा कि बाइक से 4 से 5 की संख्या में बदमाश आए है। इनके हाथ में तलवार और डंडा था। उनके साथ पहचान का एक रविशंकर भी था। जो कि सूरज के साथ 6 महीने पहले मछली का व्यापार करता था. लेकिन लेनदेन में विवाद के चलते दोनों के बीच पार्टनरशिप टूट गया। घर के बाहर पहुंचे बदमाश दरवाजे को पीटने लगे। इस दौरान रविशंकर के हाथ में पिस्टल भी था। तब उसकी पत्नी ने कहा कि, बाद में आना सूरज घर पर नहीं है.
IPL 2025 : मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने फाइनल में किया प्रवेश
इसके बाद रवि और आग बबूला हो गया। वो गुस्से में दरवाजा पीटने लगा। बोला भाभी सूरज को बाहर निकालो आज वो उसे जान से मार देगा। इससे घर के लोग डर गए और लाइट बंदकर के अंदर छिप गए। दरवाजा ना खुलने से नाराज रवि गुस्से में बाहर निकला और सड़क में हवाई फायर किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए वो और उसके साथी वहां से चले गए। पुलिस ने एक दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं रविशंकर फरार है। छावनी टीआई मोनिका पांडेय का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।




