बिलासपुर। शहर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को कोटा थाना क्षेत्र के अजयपुर स्थित एक फार्म हाउस में छापा मारकर पुलिस ने 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 लाख 4 हजार 200 रुपये नगद, 17 मोबाइल फोन और 5 लग्जरी कारें जब्त की हैं।
हाईस्कूल शिफ्ट करने के विरोध में चंदखुरी फार्म की सभी दुकाने रही बंद
जानकारी के अनुसार, बंटी कश्यप के फार्म हाउस में 52 परियों पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर एसीसीयू प्रभारी एएसपी अनुज कुमार के नेतृत्व में एसीसीयू और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने फार्म हाउस में दबिश दी। कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि मिश्रीलाल कश्यप, हरिओम साहू, दीपक सोनी, ज्वाला सूर्यवंशी, प्रदीप पाण्डेय सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
युक्तियुक्तकरण के विरुद्ध कांग्रेस करेंगी बड़ा आंदोलन, दीपक बैज ने कहा- सरकार युवाओं के साथ कर रही धोखा
पुलिस ने घटनास्थल से इनोवा, टियागो, बलेनो, किया सेल्टॉस और ब्रेजा कार जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि जुए और सट्टे के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।




