गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के तौरेगा जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नक्सलियों के छिपाए गए राशन डंप का भंडाफोड़ किया है। 207वीं सीआरपीएफ वाहिनी, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त सर्चिंग पार्टी ने इंदागांव से रवाना होकर तौरेगा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
JIO ने हासिल की नई उपलब्धि: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2025 में जोड़े रिकॉर्ड सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ता
जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही जंगल की आड़ लेकर भागने की कोशिश की। मौके की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। छापेमारी के दौरान सुरक्षाबलों को जमीन में गाड़ा हुआ राशन मिला, जिसे नक्सलियों ने लंबे समय से छिपाकर रखा था।
सिक्किम में लैंडस्लाइड से 3 जवानों की मौत, पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और बारिश से 37 की जान गई
बरामद राशन में चावल, दाल, नमक, तेल सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है, जिसे नक्सली अपने लंबे समय तक चलने वाले जंगलों में ठहराव और गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे नक्सलियों की रसद आपूर्ति पर गहरा असर पड़ेगा।




