गंगटोक। सिक्किम के एक मिलिट्री कैंप में रविवार शाम भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि छह अब भी लापता हैं। हादसा शाम 7 बजे हुआ। सेना ने सोमवार को जानकारी दी कि मृतकों की पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है। मलबे से चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है।
जी-7 सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इधर, सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में पिछले चार दिनों से भारी बारिश के चलते फंसे एक हजार से ज्यादा टूरिस्टों को रेस्क्यू किया गया। पूर्वोत्तर भारत में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मेघालय में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। असम में 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और ब्रह्मपुत्र सहित 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मणिपुर में 19,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि त्रिपुरा में यह संख्या 10,000 से पार है। मिजोरम में 2 जून को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां 30 मई से अब तक लैंडस्लाइड की 211 घटनाएं हो चुकी हैं।
माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा समाज के बच्चों एवं सभी वर्गो के लिए महेश नवमी के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
पिछले साल अक्टूबर में सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में 18 लोगों की जान चली गई थी और 98 लोग लापता हो गए थे। इधर, राजस्थान के 30 और मध्यप्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के वैशाली में आंधी-बारिश से घर गिरने की घटना में 60 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में चेतावनी जारी की गई है।




