मैनपाट। जिले के मैनपाट क्षेत्र के घने जंगलों में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूरज उर्फ बबलू यादव (निवासी ग्राम बरडांड, चोरकीपानी) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार, सूरज 31 मई की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को जंगल से तेज दुर्गंध आने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने युवक का शव पड़ा देखा।
छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस हत्यारों की तलाश में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
CBI की छापेमारी में IRS अधिकारी के परिसरों से निकला खजाना, करोड़ों का सोना-चांदी और कैश बरामद




