अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गुमगराकला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में तैनात तीन कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
लकड़ी तस्करों का आतंक : वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला, डिप्टी रेंजर घायल
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बढ़ रही मौसमी बीमारियों को देखते हुए जीवन रक्षक दवाओं और एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की भी जांच की गई। CMHO ने केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों की दवा पेटियों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में समय पर उपचार मिल सके।
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार इनोवा पलटी, युवक की मौत, दो घायल
उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू और सर्पदंश के मामलों में वृद्धि होती है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता जरूरी है। साथ ही, PHC में नियमित उपस्थिति और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। CMHO ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है।




