बीजापुर। जिले के कर्रेमरका और भैरमगढ़ मार्ग के मध्य नेशनल हाइवे 63 पर ग्रामीणों के वेशभूषा में आए नक्सलियों ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में भैरमगढ़ ब्लॉक के घुसावड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली ग्रामीणों का वेशभूषा बनाकर पहुंचे थे। इसके बाद नक्सलियों ने महाराष्ट्र पासिंग ट्रक को रुकवाया और आगजनी करते हुए खूब उत्पात मचाया है।
इस घटना के बाद से भैरमगढ़ और जांगला थाना अलर्ट पर है। बताया जा रहा है पुलिस और सुरक्षाबलों को स्थिति पर नजर रखने कहा गया है। मौके पर सुरक्षाबल के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। पुलिस की माने तो मुठभेड़ में सीसी सदस्य के मारे जाने से बौखलाहट में आकर नक्सली आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आवाजाही बहाल करा दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा तैनात करते हुए गश्त सर्चिंग जारी है।




