रायपुर। जिले से एक दर्दनाक हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना देर रात शहर के विंध्यवासिनी मंदिर के सामने की है, जहां तेज रफ्तार कार ने अफरातफरी मचा दी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम की सौजन्य मुलाकात
कार चालक ने नियंत्रण खोते हुए मंदिर के सामने खड़ी गाड़ियों और नारियल-फूल की दुकानों को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लोग बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रदेश में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग हादसे से दहशत में हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




