रायपुर। प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 मामले सामने आए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। इन मरीजों में सामान्य फ्लू जैसे लक्षण—हल्का बुखार, सर्दी-खांसी और गले में खराश—देखे गए हैं, जिससे अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके निवास क्षेत्रों में स्वास्थ्य दल भेजकर सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए गुरुवार को मॉकड्रिल भी की गई थी, जिसमें अस्पतालों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम की सौजन्य मुलाकात
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर जांच और सैंपल परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 41 मरीज होम क्वारंटाइन में हैं, जिनमें से रायपुर में 31 मरीजों की पहचान की गई है। विभाग ने सभी जिलों के अस्पतालों को कोरोना के उपचार और रोकथाम की दिशा में सतर्क रहने की सलाह दी है।




