नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 10 जून 2025 को एक्सिओम मिशन-4 (Ax-4) के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। लॉन्चिंग शाम 5:54 बजे निर्धारित की गई है।
रायपुर के रहने वाले थे ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम… बिटिया के जन्मदिन से दो दिन पहले हुए शहीद
रविवार को शुभांशु ने लॉन्चिंग से पहले फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की। इस दौरान उन्होंने असेंबली बिल्डिंग से रॉकेट तक पहुंचने और उसमें बैठने की प्रक्रिया को अभ्यास किया। शुभांशु ने कहा, *”यह एक बेहतरीन यात्रा रही है। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बनने का मौका मिला। ये पल बताते हैं कि आप किसी ऐसे मिशन का हिस्सा हैं जो आपसे कहीं बड़ा है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता बलकौर सिंह ने BBC को भेजा कानूनी नोटिस, स्क्रीनिंग पर रोक की मांग
शुभांशु अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे। उनसे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के मिशन से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।
Ax-4 मिशन में भारत, अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एस्ट्रोनॉट शामिल हैं। पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की 1978 के बाद और हंगरी के टिबोर कापू 1980 के बाद अपने देश से अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे। अमेरिका की पैगी व्हिटसन इस मिशन की कमांडर हैं, और उनके लिए यह दूसरा कॉमर्शियल ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन है। मिशन की कुल अवधि 14 दिन की होगी, जिसमें चालक दल अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण करेंगे। भारत के लिए यह मिशन वैज्ञानिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




