बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे के जन्मदिन के दिन ही मां की हत्या कर दी गई। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा का है। घटना के समय मृतका गीता बाई देवांगन (65) घर में अकेली थीं। उनके बेटे टुकेन्द्र देवांगन विशाखापट्टनम में दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहे थे, तभी उन्हें मां की हत्या की सूचना मिली।
स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव बने नीलम टोप्पो, इन अफसरों का भी हुआ तबादला, देखिये आदेश
फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गीता बाई पर धारदार हथियार, संभवतः फावड़े से हमला किया गया। पुलिस ने घर से फावड़ा जब्त कर लिया है। घटना के समय घर में बहू खिलेश्वरी भी मौजूद थीं, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका के पति सोनू राम देवांगन ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपनी बेटी के घर देवरी चले गए थे। उन्होंने बताया कि बहू का अक्सर घर के अन्य सदस्यों से विवाद होता था, इसलिए पुलिस को इस एंगल से भी जांच करनी चाहिए।
मिड डे मील : रसोइयों ने वेतन भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन, भुगतान न होने पर काम बंद करने की चेतावनी
एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्या की पुष्टि की है। पुलिस ने जल्द खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।




