नई दिल्ली। रेलवे मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव की घोषणा की है। नए नियमों के तहत **1 जुलाई 2025 से बिना आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) के तत्काल टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे।** यह फैसला **10 जून 2025 को रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर** में लिया गया है, जिसका उद्देश्य टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाना और असली यात्रियों को प्राथमिकता देना है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के भाई गोविंद ने मांगी फांसी की सज़ा, कहा– ‘हमने रिश्ता तोड़ दिया’
नए नियमों के अनुसार, IRCTC वेबसाइट या ऐप से Tatkal टिकट बुकिंग अब केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही कर सकेंगे। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। रेलवे टिकट एजेंटों पर भी रोक लगाई गई है—अब वे तत्काल बुकिंग खुलने के **पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम AC क्लास के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और नॉन-AC के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक लागू रहेगा।
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी बयानों पर गिरी गाज
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही इस बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि इससे वास्तविक यात्रियों को समय पर कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी। IRCTC के आंकड़ों के मुताबिक, उसके 13 करोड़ से अधिक यूजर्स में से केवल 10% ही आधार वेरिफाइड हैं। ऐसे में रेलवे ने यह कदम फर्जी आईडी और बिचौलियों पर लगाम कसने के लिए उठाया है। पिछले एक साल में IRCTC ने 3.5 करोड़ फर्जी आईडी को ब्लॉक किया है। यह नया सिस्टम टिकटिंग प्रणाली को पारदर्शी और कुशल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।




