इंदौर। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शादी के बाद हनीमून मनाने इंदौर से शिलॉन्ग गया था। वहीं से दोनों के लापता होने की खबर आई और कुछ दिनों बाद राजा का शव बरामद हुआ। इसके बाद सोनम भी लापता हो गई, जो बाद में यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
युक्तियुक्तकरण में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित
अब इस मामले में सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने बड़ा बयान दिया है। पहले उन्होंने राजा की मां से मुलाकात की और फिर मीडिया से बातचीत में कहा, “राजा के हत्यारों को मैं खुद सजा दिलवाऊंगा। जो भी लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं, उन्हें फांसी होनी चाहिए।” गोविंद ने कहा, “मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि यह काम मेरी बहन सोनम ने ही किया है या करावाया है। अगर वह दोषी है, तो उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। हमने उससे रिश्ता तोड़ दिया है।”
जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी शुरु, आज कराया जाएगा भगवान को स्नान
जब गोविंद से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी सोनम और राज कुशवाहा के बीच अफेयर का शक हुआ था, तो उन्होंने कहा, “राज सोनम को तीन साल से राखी बांध रहा था, वह उसे दीदी कहता था। हम दोनों भाइयों ने अपने घर में राखी बंधवाई थी।” गोविंद ने बताया कि गाजीपुर पहुंचने के बाद सोनम ने उन्हें सबसे पहले फोन किया। लेकिन वह बात नहीं कर सकी और बस फूट-फूटकर रोती रही। फिर उसने ढाबे का नाम बताया, और गोविंद ने ढाबा मालिक से संपर्क कर पुलिस को बुलवाया। गोविंद ने कहा, “अगर मुझे इस साजिश का अंदाजा होता, तो मैं पहले राजा की जान बचाता।”




