Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

    September 13, 2026

    PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त
    • कृषि शिक्षक भर्ती विवाद: स्नातकोत्तर योग्यता की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पठानकोट में भारतीय वायुसेना के M17 अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कोई हताहत नहीं

    पठानकोट में भारतीय वायुसेना के M17 अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कोई हताहत नहीं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025 Uncategorized No Comments2 Mins Read

    पठानकोट। भारतीय वायुसेना का M17 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को पठानकोट के नंगलपुर इलाके में तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन रूप से उतारा गया। हेलीकॉप्टर ने पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी और उड़ान के कुछ देर बाद ही उसमें संभावित तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन खेतों में सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया।

    तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्ची को कुचला, हादसे के बाद घायल बच्ची को लेकर फरार हुआ कार सवार

    स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि जैसे ही हेलीकॉप्टर खेत में उतरा, आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से इलाके की घेराबंदी कर दी और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है।

    पुलिस जवानों के लिए दुर्ग में मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन कल

    भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक इस आपातकालीन लैंडिंग के पीछे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखी और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है तथा किसी तरह का खतरा नहीं है।

    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले कुछ दिनों में वायुसेना के कई विमानों और हेलीकॉप्टरों की आपात लैंडिंग की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले 6 जून को भारतीय वायुसेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण खेत में उतारा गया था। उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था, और कुछ घंटों के भीतर हेलीकॉप्टर को तकनीकी मरम्मत के बाद एयरबेस वापस ले जाया गया था।

    वहीं, 5 जून को राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (UAV) नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वायुसेना ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी दी थी कि इस हादसे में भी किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ।

    लगातार हो रही ऐसी तकनीकी घटनाओं ने वायुसेना की सुरक्षा और तकनीकी जांच प्रक्रियाओं पर एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है। वायुसेना के सूत्रों के अनुसार, सभी घटनाओं की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की आपात स्थिति से बचा जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    Сравнение 20 лучших брокеров Форекс Список и отзывы 2024 г

    Экономический календарь: все события TradingView

    telegram adult chat Join 60+ Best Adult Groups Now ✓➔

    छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, गुटखा व्यापारी पर 317 करोड़ का लगाया जुर्माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.