नई दिल्ली। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कुछ खास चीजों का लेन-देन करना वर्जित है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी छोटी गलतियां घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं और आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं। इन नियमों का पालन न करने से सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है।
पीएम मोदी ने इंद्रायणी पुल हादसे पर CM फडणवीस से की बात, दो लोगों की मौत; 30 से अधिक घायल, कई लापता
1. दूध और दही: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद दूध या दही का लेन-देन या दान करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है।
2. नमक: ज्योतिष में नमक को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। सूर्यास्त के बाद नमक उधार देने से आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
3. झाड़ू: झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शाम को झाड़ू लगाने या इसे दूसरों को देने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।
4. सरसों का तेल: सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का लेन-देन भी वर्जित है। यह गलती आर्थिक नुकसान को आमंत्रित कर सकती है।
5. पैसे का लेन-देन: सूर्यास्त के बाद रुपये उधार देने से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा, बुधवार और गुरुवार को भी पैसे के लेन-देन से बचना चाहिए।
इन ज्योतिषीय नियमों का पालन कर आप आर्थिक स्थिरता और समृद्धि बनाए रख सकते हैं।




