मध्यप्रदेश। राज्य साइबर पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें छात्रों और महिलाओं से सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती से पहले अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। आइये जानते है किन-किन बातों का ध्यान रखने को कहा गया है।
Read Also- भाजपा नेता मनोहर के डर्टी पिक्चर कांड में पुलिस की कार्रवाई, अश्लील वीडियो वायरल करने पर चार टोल कर्मचारियों पर FIR
दरअसल, स्कूल-कॉलेज जाने वाली और घर से बाहर रहकर पढ़ने वाली युवतियों को संगठित गिरोह बनाकर शिकार बनाया जा रहा है। लग्जरी जीवनशैली और नशे की लत लगवाकर शोषण किया जाता है। कुछ प्रकरण में महिलाओं पर जबरन शादी, धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है। इसके अलावा मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य में भी धकेला जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए बढ़ती घटनाओं को लेकर एमपी स्टेट साइबर पुलिस ने एक एडवाइजारी जारी की है।
Read Also- भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवर ब्रिज पर विवाद, विपक्ष ने उठाए सवाल
स्टेट सायबर की गाइडलाइन
- आपत्तिजनक/अंतरंग फोटो वीडियो अपने मोबाइल में निर्मित संग्रहित न करें और न ही किसी को करने दें।
- सोशल मीडिया पर या स्कूल कॉलेज आदि में युवतियां/महिलाएं बिना पूर्ण रूप से सत्यापित किए बिना किसी भी अनजान व्याक्ति से दोस्ती न करें।
- किसी व्यक्ति की लग्जरी जीवन शैली के प्रलोभन में न आए ये दिखावा भी हो सकता है एवं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।
- ऑनलाइन मित्र से एकांत में अकेले मिलने न जाएं।
-
इस प्रकार के अपराध घटित होने पर शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.in या Cyber Crime Help Line (Toll Free) नंबर 1930 पर तत्काल की जानी चाहिए।





