रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस वर्ष भी योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया जाएगा। 21 जून को आयोजित इस विशेष दिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में प्रातः योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।
Read Also- होटल पेट्रेशियन में पुलिस की छापेमारी: कोलकाता की दो युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले
प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष रूप से मनाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण आमजन के साथ योगाभ्यास में भाग लेंगे और योग के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले में तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में आयोजित योग कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रमुख जिलों में अतिथियों की उपस्थिति इस प्रकार रहेगी:
- बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
- राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- बलरामपुर-रामानुजगंज: मंत्री रामविचार नेताम
- बेमेतरा: मंत्री दयालदास बघेल
- नारायणपुर: मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा: मंत्री लखनलाल देवांगन
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
- रायगढ़: मंत्री ओ.पी. चौधरी
- महासमुंद: मंत्री टंकराम वर्मा
- बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
- दुर्ग: सांसद विजय बघेल
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद संतोष पांडेय
- सरगुजा: सांसद चिन्तामणी महाराज
- गरियाबंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
- जांजगीर-चांपा: सांसद कमलेश जांगड़े
- सुकमा: सांसद महेश कश्यप
- कांकेर: सांसद भोजराज नाग
- सक्ति: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
वहीं, कई जिलों में विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे:
- बीजापुर: विधायक लता उसेंडी
- धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर
- बस्तर: विधायक किरण सिंह देव
- कोरिया: विधायक भैयालाल राजवाड़े
- सूरजपुर: विधायक गोमती साय
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक गुरु खुशवंत साहेब
- दंतेवाड़ा: विधायक चैतराम अटामी
- बालोद: विधायक ललित चंद्राकर
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची
-
कोण्डागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम




