बिलासपुर। जिले में 16 जून से शुरू हुए नए शिक्षा सत्र के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी कम नहीं हो रही है। गुरुवार को बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुनीता ध्रुव द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 4 स्कूलों में ताला बंद मिला। सुबह 7:05 बजे प्राथमिक शाला उमरिया, 7:10 बजे शासकीय प्राथमिक शाला घूमा, 7:15 पर बिटकुली और 7:22 बजे बरतोरी स्कूल पूरी तरह बंद मिले।
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन आज, मुख्य अतिथि होंगे मंत्री केदार कश्यप
BEO ने बताया कि संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और एक दिन की वेतन कटौती भी की जाएगी। इससे पहले बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. अनिल तिवारी के निरीक्षण में भी कई स्कूलों में शिक्षक देर से पहुंचे या स्कूल बंद मिले थे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग इन दिनों लगातार स्कूलों की निगरानी कर रहा है ताकि पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त की जा सके। DEO ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाह शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




