रायपुर। शिक्षा को प्रोत्साहन देने और नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करने के उद्देश्य से आज रायपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 1 बजे स्वामी आत्मानंद शासकीय जगन्नाथ राव दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे।
Read Also- उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, निवेश और प्रॉपर्टी का दिया था झांसा
इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व मंत्री पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु तथा पार्षद मुरली शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में पहल करने की परंपरा को और मजबूत किया जाएगा।




