कोंडागांव। kondagaon crime News: जिले में सोमवार देर रात नगरपालिक चौक पर एक लव ट्रायंगल से जुड़े विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भूपेश यादव (22 वर्ष), निवासी बोटी कनेरा के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी विजय कोर्राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
kondagaon crime News: मिली जानकारी अनुसार, यह घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई जब भूपेश अपनी महिला मित्र के साथ नगरपालिक चौक पर टहल रहा था। तभी युवती का पूर्व प्रेमी विजय कोर्राम, निवासी आलबेड़ा, कोंडागांव वहां पहुंचा और तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बहस के दौरान विजय ने अचानक जेब से चाकू निकाला और भूपेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Read Also- शहीद एएसपी आकाश गिरपुंजे के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, जताई गहरी संवेदना
kondagaon crime News: स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भूपेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी विजय कोर्राम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस युवती से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।




