रायपुर। नक्सलियों के लगाए गए आईई़डी की चपेट में आने से शहीद हुए एएसपी आकाश गिरपुंजे के परिजनों से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा पूरी सहायता कर रही है,।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के साथ शहीद एएसपी आकाश गिरपुंजे से परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हमले से गलत संदेश जाता है. उन्होंने जो शहादत दी है, हमें उन पर फक्र है, उनके परिजनों के प्रति मैं पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं. आतंकवाद और नक्सलवाद की इस समाज में कोई जगह नहीं है. हम सबको मिलकर इसका मुकाबला करना पड़ेगा. इस प्रकार की घटना दिल दहला देती है.
सचिन पायलट ने आगे कहा कि समाज, देश-प्रदेश में जो भारत के हित के विरुद्ध कार्य करने वालों को सबक सिखाना पड़ेगा. समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है, चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद हो. हमें इन सबका मिलकर सामना करेंगे.




