CIBIL: यदि आपने हाल ही में आर्थिक तंगी के कारण अपने क्रेडिट कार्ड का पूरा भुगतान न करते हुए सेटलमेंट का रास्ता चुना है, तो यह भले ही तात्कालिक राहत देता हो, लेकिन इसका असर आपके भविष्य की वित्तीय सेहत पर गहरा हो सकता है। दरअसल, ऐसा करने से आपके क्रेडिट रिपोर्ट में “सेटल्ड” (Settled) स्टेटस दर्ज हो जाता है, जिससे बैंकों और वित्तीय संस्थानों को यह संकेत मिलता है कि आप बकाया राशि चुकाने में असमर्थ रहे। नतीजा आपका CIBIL स्कोर गिर सकता है, जिससे भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड पाने में परेशानी हो सकती है।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ सावधानियों और रणनीतियों को अपनाकर आप अपने CIBIL स्कोर को दोबारा बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 अहम उपाय जो आपकी क्रेडिट हेल्थ को पटरी पर ला सकते हैं:
Read Also- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: अब ATM की तरह कार्ड से निकाल सकेंगे PF का पैसा, सरकार EPFO में करने वाली है बड़े बदलाव
1. CIBIL रिपोर्ट की नियमित जांच करें
CIBIL: सेटलमेंट के बाद सबसे जरूरी कदम है कि आप अपनी CIBIL रिपोर्ट प्राप्त करें और उसमें दर्ज विवरणों को बारीकी से जांचें। अगर कोई गलती या पुराना रिकॉर्ड अब भी दिख रहा है, तो तुरंत CIBIL को सुधार हेतु शिकायत दर्ज करें।
2. अन्य लोन का समय पर भुगतान करें
अगर आपके ऊपर अन्य किसी प्रकार का लोन है चाहे वह पर्सनल लोन हो या होम लोन तो उसका भुगतान नियमित रूप से करें। इससे आपकी वित्तीय ज़िम्मेदारी का संकेत मिलता है और स्कोर सुधारने में मदद मिलती है।
3. क्रेडिट कार्ड उपयोग को सीमित रखें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध क्रेडिट लिमिट का 30% से अधिक उपयोग न करें। यह दर्शाता है कि आप संतुलित तरीके से क्रेडिट का उपयोग कर रहे हैं, जो स्कोर को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
Read Also- पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम, जोरदार ब्याज के साथ हर महीने 9000 रुपये की कमाई… बस कर लें ये काम
4. समय पर करें सभी भुगतान
CIBIL: हर बिल, EMI और क्रेडिट भुगतान को समय पर चुकाना जरूरी है। इसके लिए आप ऑटो-डेबिट सुविधा या मोबाइल रिमाइंडर का सहारा ले सकते हैं ताकि कोई भुगतान छूट न जाए।
5. बार-बार क्रेडिट के लिए आवेदन न करें
लगातार नए क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करने से आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जब तक बहुत ज़रूरी न हो, क्रेडिट के लिए आवेदन करने से बचें।




