Nursing student murdered: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल परिसर में एक नर्सिंग छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय नर्सिंग छात्रा संध्या चौधरी पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने छात्रा के गर्दन और सीने पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read Also- स्कूल या रसोईघर? पढ़ाई की जगह बच्चों से बनवाया जा रहा मिड डे मील
Nursing student murdered: घटना उस समय हुई जब संध्या चौधरी अस्पताल में अपनी ट्रेनिंग के लिए पहुंची थी। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। हत्या की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
Read Also- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती से पहले रहें सावधान: छात्राओं और महिलाओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी
Nursing student murdered: विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी संजय कोष्टी को कोतवाली थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना ने जिलेभर में सनसनी फैला दी है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।




