मुंबई: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी और टीवी अभिनेत्री इशिता दत्ता रियल लाइफ में दूसरी बार मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि इस खुशी के साथ-साथ इशिता इस वक्त पोस्टपार्टम डिप्रेशन से भी जूझ रही हैं। उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने वापस लिया थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का संशोधित आदेश, समिति गठित
इशिता ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल में डिलीवरी के लिए जाती दिख रही हैं। साथ में उनके पति और अभिनेता वत्सल सेठ भी नजर आते हैं। वीडियो में इशिता ने बताया कि उनकी बेटी 9 महीने से पहले ही दुनिया में आ गई, क्योंकि वह अपने परिवार से मिलने के लिए बेहद उत्साहित थी।
इशिता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हमारी बेबी गर्ल समय से पहले आ गई, क्योंकि वो हम सभी से मिलने के लिए बेहद उत्सुक थी। वायु अब बड़ा भाई बन गया है और हमारा परिवार पूरा हो गया है। अब हम 2 से 3 और 3 से 4 हो गए हैं। हमारी बेटी ने हमारी दुनिया को और भी खूबसूरत बना दिया है।”
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
वीडियो में दिखाया गया है कि बेटी के जन्म के बाद वत्सल अपने बेटे वायु को लेकर अस्पताल आते हैं और उसे उसकी बहन से मिलवाते हैं। वायु अपने पापा की गोद में नजर आते हैं। इसके बाद जब मां और बेटी को घर लाया जाता है, तो पूरे घर में खुशियों का माहौल होता है। बेटी के स्वागत के लिए घर को सजाया गया है और वायु भी बेहद खुश दिखते हैं।
इशिता ने यह भी बताया कि वह मां बनने के बाद की मानसिक और शारीरिक चुनौतियों से गुजर रही हैं, लेकिन अपने परिवार के साथ वह खुद को बेहद खुशनसीब महसूस करती हैं। उनके पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
इशिता और वत्सल की यह पारिवारिक यात्रा एक बार फिर उनके फैंस के लिए प्रेरणा और भावुकता से भरा हुआ लम्हा बन गई है।




