मुंबई: ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन ने उनके पति पराग त्यागी को अंदर तक तोड़ दिया है। 28 जून को कार्डियक अरेस्ट से हुई शेफाली की अचानक मौत ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। इसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई में ही किया गया।
इशिता दत्ता बनी दूसरी बार मां, बेटी के जन्म पर पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रहीं
29 जून को पराग त्यागी अपनी पत्नी की अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचे। वहां से निकलते समय उनका भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शेफाली की अस्थियां सीने से लगाए फूट-फूटकर रोते नजर आए। उनका गम और दर्द उनके चेहरे से साफ झलक रहा था।
महाराष्ट्र सरकार ने वापस लिया थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का संशोधित आदेश, समिति गठित
पराग ने पति धर्म निभाते हुए अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं। उन्होंने फूल उठाए, अंतिम दर्शन किए और फिर अस्थियों को समुद्र में विसर्जित करने निकल गए। वह इस पूरी प्रक्रिया में बेहद भावुक दिखे और उनके करीबियों ने बताया कि वे अभी भी शेफाली की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं।
समंदर किनारे हुए अस्थि विसर्जन के समय पराग अकेले नहीं थे, उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने नम आंखों से पत्नी को आखिरी विदाई दी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पराग बिल्कुल चुप और टूटे हुए नजर आ रहे थे।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स पराग को हिम्मत बंधाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें इस दुख की घड़ी में संभलने की सलाह दे रहे हैं और शेफाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
पराग और शेफाली की जोड़ी को टीवी इंडस्ट्री में एक आदर्श कपल के रूप में देखा जाता था। ऐसे में उनकी अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान और दुखी है।




