नई दिल्ली। उमेश पाल हत्याकांड में आज पुलिस ने यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद के एक महत्वपूर्ण ठिकाने पर छापा मारा जहां से 80 लाख रुपये बरामद हुए हैं. इतना ही नहीं 9 पिस्टल भी पुलिस को मिले हैं. इस छापेमारी में अतीक के दो गुर्गों को भी पकड़ा गया है जिसे उमेश पाल के हत्या की पूरी जानकारी है.
रिपोर्ट के मुताबिक पकड़ा गया गुर्गा उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों के भी संपर्क में था. छापेमारी के दौरान अतीक अहमद गैंग से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुर्गों की निशानदेही पर 9 पिस्टल और करीब 80 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं.
बता दें कि इन पैसों और हथियारों को अतीक अहमद के चकिया इलाके में ध्वस्त दफ्तर में छिपाकर रखे गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए दोनों गुर्गे उमेश पाल हत्याकांड की पूरी कहानी जानते थे और वो लगातार शूटरों के संपर्क में थे.




