Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अवमानना मामले में छह महीने की सजा, भारत में रह रहीं हसीना के प्रत्यर्पण की मांग तेज

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अवमानना मामले में छह महीने की सजा, भारत में रह रहीं हसीना के प्रत्यर्पण की मांग तेज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 2, 2025Updated:July 2, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अवमानना मामले में छह महीने की सजा
    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अवमानना मामले में छह महीने की सजा

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-1 (ICT) ने अदालत की अवमानना के एक गंभीर मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई है। यह पहली बार है जब देश छोड़ने के लगभग एक साल बाद किसी अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया है।

    यह मामला एक वायरल ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर शेख हसीना को यह कहते हुए सुना गया था, “मेरे खिलाफ 227 मामले दर्ज हैं, इसलिए मुझे 227 लोगों को मारने का लाइसेंस मिल गया है।” यह ऑडियो पिछले साल अक्टूबर में सोशल मीडिया पर सामने आया था और देशभर में काफी चर्चा का विषय बना था। ट्रिब्यूनल ने इस बयान को न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला मानते हुए इसे अदालत की अवमानना करार दिया।

    Read Also-  सत्यनारायण नुवाल ने 2025 की पहली छमाही में मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को छोड़ा पीछे

    शकील बुलबुल को भी सजा
    इस मामले में केवल शेख हसीना ही नहीं, बल्कि उस फोन कॉल में शामिल गैबांधा जिले के गोविंदगंज क्षेत्र के स्थानीय नेता शकील अकंद बुलबुल को भी दोषी ठहराया गया है। ट्रिब्यूनल ने उन्हें दो महीने की जेल की सजा सुनाई है। बुलबुल बांग्लादेश छात्र लीग (BCL) के सक्रिय सदस्य और अवामी लीग के करीबी माने जाते हैं।

    शेख हसीना फिलहाल भारत में
    गौरतलब है कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हुए राजनीतिक विद्रोह और हिंसा के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर भारत चली गई थीं। इसके तुरंत बाद अंतरिम यूनुस सरकार सत्ता में आई और हसीना पर हत्या, अपहरण, देशद्रोह समेत 225 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए।

    Read Also-  आवासीय संपत्ति बाजार में सुस्त रफ्तार, Crisil का अनुमान 2026 में 10-12 प्रतिशत की वृद्धि

    जुलाई 2024 में ढाका में हुई सिलसिलेवार राजनीतिक हत्याओं के बाद उनके पासपोर्ट को रद्द कर दिया गया था और इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ट्रिब्यूनल ने उन्हें 12 फरवरी 2025 तक पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन हसीना ने इसमें कोई सहयोग नहीं किया।

    भारत से प्रत्यर्पण की मांग
    बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक रूप से भारत से शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की अपील की है, लेकिन भारत सरकार ने अब तक इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। उल्टा, भारत सरकार ने उनका वीजा आगे बढ़ा दिया है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि फिलहाल उन्हें भारत से वापस भेजे जाने की संभावना कम है। शेख हसीना इस समय किसी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नहीं हैं और एक अज्ञात स्थान पर रह रही हैं।

    Read Also-   दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते ही 900 फीट नीचे गिरी, DGCA ने जांच शुरू की

    राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
    अवामी लीग ने इस सजा को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है और कहा है कि यह न्याय नहीं, बल्कि सत्ता द्वारा प्रतिशोध की कार्रवाई है। वहीं, अंतरिम सरकार ने इस फैसले को “न्यायिक प्रक्रिया की जीत” बताया है और कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    former bangladesh pm sheikh hasina hasina six month sentence sheikh hasina sentenced to 6 months in prison sheikh hasina sentenced to jail
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.