हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष महत्व दिया गया है। यह माना जाता है कि जीवन में सुख और समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है।
2798 शिक्षकों को मिली प्राचार्य पद की पदोन्नति, आदेश हुआ जारी
मान्यता है कि दीपक जलाने से जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार दीपक को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है, अन्यथा इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए। यह दिशा यमराज की मानी जाती है और यहां दीपक रखने से आर्थिक संकट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इससे घर की शांति भी प्रभावित हो सकती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर अपवंचन पर सख्ती के दिए निर्देश
वहीं, उत्तर या पूर्व दिशा को दीपक जलाने के लिए शुभ माना गया है। यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इन दिशाओं में दीपक जलाने से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है और जीवन में आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
इसलिए घर में दीपक जलाते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहे।




