रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने सामान्य से लगभग 15 दिन पहले दस्तक दी है। पूरे प्रदेश में मानसून 18 जून से पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 15 दिनों में राज्य के 75 प्रतिशत हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है, वहीं नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राज्य के 33 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अमेरिका पार्टी की घोषणा से मचा राजनीतिक भूचाल, एलॉन मस्क ने दी दो पार्टी सिस्टम को चुनौती
जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और सरगुजा जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।




