नई दिल्ली। अमेरिका के 249वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ कानून को लागू कर देश को एक नई दिशा देने की कोशिश , वहीं उनके पूर्व सहयोगी और उद्योगपति एलॉन मस्क ने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए ‘अमेरिका पार्टी’ के नाम से नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया। मस्क का यह फैसला अमेरिकी राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे चुका है।
ब्रिक् सम्मेलन में भाग लेने ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी
मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि “अमेरिका पार्टी” देशवासियों को दो पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाएगी और लोकतंत्र को पुनर्जीवित करेगी। उन्होंने लिखा, “जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है, तब हम असल में एक पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं, न कि लोकतंत्र में।” मस्क ने एक पोल भी कराया जिसमें 65.4 प्रतिशत लोगों ने दो पार्टी सिस्टम से आजादी की वकालत करते हुए नई पार्टी के गठन का समर्थन किया। इसके बाद मस्क ने कहा कि यह पार्टी जनता की इच्छा और उनके खोए हुए अधिकारों को वापस दिलाने का माध्यम बनेगी।
एलॉन मस्क पहले भी अमेरिकी राजनीति में सक्रियता के संकेत दे चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ठोस पहल की है। उनके इस फैसले से रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों की पकड़ को सीधी चुनौती मिल सकती है। मस्क की घोषणा ऐसे समय पर आई है जब उन्होंने ट्रंप प्रशासन से दूरी बनाई है और अपने राजनीतिक दृष्टिकोण में बदलाव के संकेत दिए हैं।




