आजकल की गलत जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह बीमारी दो प्रकार की होती है: एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर। ज्यादा शराब पीने से पहला प्रकार और असंतुलित जीवनशैली से दूसरा प्रकार होता है।
भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ
फैटी लिवर की स्थिति में लिवर के चारों ओर फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। यदि किसी की तोंद निकली हुई है, तो यह 90 प्रतिशत संकेत हो सकता है कि उसे फैटी लिवर की समस्या है।
उत्तरकाशी में भारी बारिश से तबाही, यमुनोत्री हाईवे पर पुल बहा अलकनंदा नदी उफान पर
इस समस्या से निपटने के लिए एक आसान और प्रभावी घरेलू उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी को उबालें और उसमें एक टीस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा टीस्पून हल्दी पाउडर और आधा टीस्पून दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर छानकर गिलास में निकाल लें।
जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो उसमें एक टीस्पून नींबू का रस और एक टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इस ड्रिंक को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।
यह घरेलू उपाय केवल 14 दिन में असर दिखाना शुरू कर सकता है। इससे लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होगी, फैट कम होगा और लिवर अधिक सक्रियता से काम करने लगेगा। यदि आप एल्कोहॉल का सेवन करते हैं, तो यह ड्रिंक उसके दुष्प्रभाव को भी कम करेगा।




