मैनपाट/रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मैनपाट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन में अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल नहीं होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह का 9 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अचानक उनके दौरे को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, दौरा स्थगित होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Read Also- 260 मौतों वाले एयर इंडिया विमान हादसे का सच जल्द आएगा सामने? जांच टीम ने सौंपी प्राथमिक रिपोर्ट
भाजपा का यह प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से मैनपाट में आयोजित किया गया है, जिसका समापन 9 जुलाई को होना है। समापन समारोह में अमित शाह का 2 बजे से 4 बजे तक उद्बोधन प्रस्तावित था। उनके दौरे को लेकर पार्टी में विशेष तैयारियां की गई थीं।
Read Also- फरार तोमर बंधुओं की उलटी गिनती शुरू: रायपुर पुलिस जमानत रद्द कराने की तैयारी में, कुर्की-गिरफ्तारी की बड़ी कार्रवाई जल्द
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योग अभ्यास से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित सभी मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए। इस दौरान योग करते हुए सभी नेता एकजुट नजर आए। आज शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे हैं। वे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।




