नई दिल्ली
भारत में आज एक नए स्मार्टफोन ब्रांड AI+ की आधिकारिक एंट्री हो गई है। यह ब्रांड NxtQuantum Shift Technologies के अंतर्गत संचालित होगा, जिसके सीईओ और संस्थापक माधव सेठ हैं। माधव सेठ इससे पहले Realme जैसे लोकप्रिय ब्रांड की कमान भी संभाल चुके हैं। AI+ ब्रांड ने अपने पहले दो स्मार्टफोन मॉडल Pulse और Nova 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।
मुरदोंडा में नक्सली IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान घायल, हालत गंभीर
AI+ Pulse स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 4999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसका दूसरा वेरिएंट 6999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की पहली बिक्री 12 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, AI+ Nova 5G की शुरुआती कीमत 7999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 9999 रुपये रखी गई है। Nova 5G की पहली बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी।
AI+ के दोनों स्मार्टफोन्स में ऐसे फीचर्स शामिल हैं, जो आमतौर पर 10 हजार रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन्स में मिलते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है इनमें मिलने वाले एडवांस फीचर्स, जो इन्हें बाकी बजट स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।
AI+ स्मार्टफोन्स के खास फीचर्स
AI+ स्मार्टफोन्स में डैशबोर्ड, प्राइवेट स्पेस और AI सर्च जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड के जरिए यूजर अपने सभी ऐप्स की परमिशन और फोन की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
इसके अलावा, प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए प्राइवेट स्पेस नामक फीचर जोड़ा गया है, जिसमें यूजर अपनी पर्सनल ऐप्स और डेटा को सुरक्षित रूप से छिपा कर रख सकते हैं। वहीं, AI सर्च फीचर की मदद से यूजर फोन के अंदर तेजी से किसी भी फाइल, ऐप या सेटिंग को ढूंढ सकते हैं।
AI+ ब्रांड का उद्देश्य तकनीक को किफायती दाम पर लोगों तक पहुंचाना है। कंपनी का दावा है कि आने वाले समय में और भी कई इनोवेटिव स्मार्टफोन मॉडल्स बाजार में उतारे जाएंगे।




