रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर जहां एक ओर नक्सलवाद से मुक्त होने की लड़ाई लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इस पिछड़े हुए माने जाने वाले संभाग में सड़कों का जाल बिछाने का भी काम तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई अंदरूनी इलाके में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके गुणवत्ता परीक्षण के लिए जल्द ही केंद्र सरकार टीम भेजने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार; केंद्रीय टीम बस्तर के नारायणपुर और कोंडागांव में बने सड़कों का गुणवत्ता परीक्षण करेगी। बताया जा रहा है कि टीम 16 जुलाई से 21 जुलाई तक नारायणपुर और फिर 22 से 26 जुलाई तक कोंडागांव में बने सड़कों का गुणवत्ता मांपेगी। इसके केंद्र केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपेगी।
बताते चलें कि; ग्राम सड़क योजना बस्तर के लिए वरदान साबित हुआ है। इससे न सिर्फ गांव से गांव को आपस में कनेक्ट हो रहे है। बल्कि यह सड़कें जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश की राजधानी पहुंचने तक बस्तर के आदिवासियों के रास्ते भी आसान हो गया है।




