मुंबई
कपूर खानदान की लाडली शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपना धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। वह अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग बुधवार रात मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की।
इस मौके पर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अपनी दोस्त शनाया को सपोर्ट करने पहुंचीं। दोनों ने साथ में खूब हंसी-मजाक किया और फिल्म को लेकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मीडिया कैमरे के सामने दोनों की मजबूत दोस्ती और खुशी के पल साफ नजर आए।
वहीं, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी इस खास मौके पर शनाया का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इब्राहिम ने शनाया को गले लगाया और दोनों के बीच की कैमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा। इन युवा स्टारकिड्स की केमिस्ट्री और दोस्ती को देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए।
शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की यह रोमांटिक फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक शनाया की पहली फिल्म को कितना पसंद करते हैं और उनका बॉलीवुड डेब्यू कितना सफल रहता है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर शनाया के लुक्स और फ्रेंड्स के साथ उनके खास पलों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।




