नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया। यह ऐतिहासिक सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-डैतवाह ने एक विशेष समारोह में प्रदान किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।
सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया और कहा, मुझे इस देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपके सामने लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में खड़ा हूं, और अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की शुभकामनाएं लाया हूं।
Read Also- शशि थरूर ने कांग्रेस को आपातकाल के लिए फिर लिया आड़े हाथ
उन्होंने राष्ट्रपति नंदी-डैतवाह और नामीबियाई जनता का भी धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि इस सम्मान का नाम नामीबिया में पाए जाने वाले वेल्वित्शिया मिराबिलिस नामक अनोखे पौधे के नाम पर रखा गया है, जो सिर्फ इसी देश की धरती पर उगता है।
27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा
यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी का 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है और उनकी हालिया पांच देशों की यात्रा का चौथा सम्मान है। पिछले 24 घंटों में यह उनका दूसरा वैश्विक पुरस्कार है।
Read Also- चीन पाकिस्तान और बांग्लादेश की नजदीकियों पर CDS अनिल चौहान की चेतावनी, भारत की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव की आशंका
प्रधानमंत्री मोदी को अब तक इन देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं:-
- नामीबिया: ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस
- ब्राजील: ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस
- त्रिनिदाद और टोबैगो: द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो
- घाना: द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
- साइप्रस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III
- श्रीलंका: मित्र विभूषणा
- मॉरीशस: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
- कुवैत: द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर
- सूडान: द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
- बारबाडोस: ऑनरेररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस अवार्ड
- डोमिनिका: द डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
- नाइजर: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
- रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
- भूटान: ऑर्डर ऑफ सियालपो
- फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर
- ग्रीस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
- मिस्र: ऑर्डर ऑफ द नाइल
- फिजी: कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
- पापुआ न्यू गिनी: ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लॉगोहु
- पवाउ: अबाकी अवार्ड
- मालदीव: ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
- अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट बाय द यूएस गवर्नमेंट
- बहरीन: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
- अफगानिस्तान: स्टेट ऑर्डर ऑफ घाजी अमीर अमानुल्लाह खान
- सऊदी अरब: द किंग अब्दुलअजीज साश
- संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड
-
फलस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड




