Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधानसभा में खाद-बीज संकट पर गरमाई सियासत, विपक्ष का वेल में प्रदर्शन, सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित

    विधानसभा में खाद-बीज संकट पर गरमाई सियासत, विपक्ष का वेल में प्रदर्शन, सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    विधानसभा में खाद-बीज संकट पर गरमाई सियासत, विपक्ष का वेल में प्रदर्शन

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्य में खाद और बीज की भारी किल्लत को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए सदन में जबरदस्त हंगामा किया। शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने यह मुद्दा उठाते हुए किसानों की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया और सरकार से इस पर तत्काल चर्चा की मांग की।

    डॉ. महंत ने कहा कि राज्य भर में किसान खाद और बीज की भारी कमी से जूझ रहे हैं। खेत तैयार हैं, लेकिन उन्हें उर्वरक नहीं मिल पा रहा। इससे किसानों में रोष और चिंता का माहौल है। उन्होंने सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की मांग की।

    Read Also-  विधानसभा में राजस्व निरीक्षक भर्ती घोटाले की गूंज, CBI जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष, किया वॉकआउट

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ का किसान आज खाद के लिए दर-दर भटक रहा है। सरकार की नाकामी के कारण किसानों को बाजार से दोगुने दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है।”

    इस पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार ने खाद संकट से निपटने के लिए कई वैकल्पिक उपाय किए हैं। किसानों को जैविक और नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है और इनका भंडारण भी पर्याप्त मात्रा में किया गया है। उन्होंने बताया कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बाधा के चलते कुछ फास्फेटिक उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन एनपीके और पोटाश जैसे उर्वरकों का भंडारण लक्ष्य से अधिक किया गया है।

    Read Also-  बीजापुर में प्रेशर IED विस्फोट, मशरूम बीनने गए तीन ग्रामीण घायल

    मंत्री के वक्तव्य के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। इससे नाराज़ विपक्ष ने सदन के वेल में पहुंचकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ “किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh news Latest CG NEWS
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.