Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    September 8, 2026

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट का अहम फैसला: बिना मेडिकल प्रमाण पति पर नपुंसकता का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर

    हाईकोर्ट का अहम फैसला: बिना मेडिकल प्रमाण पति पर नपुंसकता का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 17, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    परिवार के लिए ट्रेन रोके TTE पर 15 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला: वेतन कटौती और इंक्रीमेंट रोकने के आदेश खारिज

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण पारिवारिक विवाद में फैसला सुनाते हुए कहा है कि किसी पति पर बिना मेडिकल प्रमाण के नपुंसकता जैसे गंभीर आरोप लगाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ फैमिली कोर्ट के आदेश को त्रुटिपूर्ण मानते हुए उसे रद्द कर दिया और पति की तलाक याचिका को मंजूरी दे दी।

    यह मामला जांजगीर-चांपा जिले का है, जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी पर झूठे आरोप और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 2022 में तलाक की मांग की थी। पति ने बताया कि विवाह के कुछ वर्षों बाद से ही पत्नी का व्यवहार बदल गया था और वह लगातार विवाद करने लगी थी।

    Read Also-  विधानसभा में खाद संकट पर मचा हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट, कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने लगाए नारे

    2013 में विवाह, 2017 से अलगाव
    युवक की शादी 2 जून 2013 को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की रहने वाली एक महिला से हुई थी। विवाह के बाद पति की पोस्टिंग बैकुंठपुर की चर्चा कॉलरी में हुई, जबकि पत्नी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। विवाह के कुछ समय बाद ही पत्नी ने नौकरी छोड़ने या ट्रांसफर कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच उनके बीच मतभेद बढ़ते गए और वर्ष 2017 से दोनों अलग-अलग रहने लगे। इस दौरान दंपत्ति के कोई संतान नहीं हुई।

    फैमिली कोर्ट ने खारिज की थी तलाक याचिका
    पति ने 2022 में फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति पर यौन अक्षमता (नपुंसकता) का आरोप लगाया, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि उसके पास ऐसा कहने का कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है। इसके बावजूद फैमिली कोर्ट ने पति की तलाक याचिका को खारिज कर दिया।

    Read Also-  मानसून सत्र के चौथे दिन सियासी संग्राम तय: भर्ती घोटालों से लेकर अहम विधेयकों तक गरमाएगा विधानसभा का माहौल

    हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, झूठे आरोपों का खुलासा
    फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ पति ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की। अपनी याचिका में पति ने बताया कि वह रिश्ते को बचाने की हरसंभव कोशिश कर चुका है, यहां तक कि सामाजिक बैठकों का आयोजन भी किया गया, लेकिन पत्नी ने उनमें भी सहयोग नहीं किया। उसने अपने ही जीजा से झगड़ा किया और पति पर पड़ोस की महिला के साथ अवैध संबंध रखने का भी झूठा आरोप लगाया।

    हाईकोर्ट का स्पष्ट रुख: यह क्रूरता है
    हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को स्पष्ट रूप से त्रुटिपूर्ण करार देते हुए कहा कि पति द्वारा लगाए गए मानसिक क्रूरता और परित्याग के आरोप सिद्ध होते हैं। कोर्ट ने कहा कि, बिना मेडिकल जांच के किसी व्यक्ति पर नपुंसकता का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता है, जो न केवल उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी गहरा नुकसान पहुंचाता है। कोर्ट ने यह भी माना कि पत्नी द्वारा लगाए गए अवैध संबंध के आरोप भी निराधार और अपमानजनक हैं।

    Read Also-  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है नामांकन

    न्याय और विधि के अनुरूप नहीं विवाह को बनाए रखना
    कोर्ट ने यह कहते हुए तलाक मंजूर कर लिया कि अब इस दंपत्ति के बीच वैवाहिक संबंधों की पुनः स्थापना संभव नहीं है और ऐसे विवाह को बनाए रखना न्याय एवं विधि के अनुरूप नहीं होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur chhattisgarh high court news chattisgarh high court chhattisgarh high court chhattisgarh high court bilaspur chhattisgarh high court news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.