Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित

    July 30, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर
    • सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक
    • ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास
    • मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान
    • मिलेट चिक्की वितरण में असमानता पर हाईकोर्ट नाराज, राज्य सरकार से तलब किया जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधानसभा में खाद संकट पर मचा हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट, कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने लगाए नारे

    विधानसभा में खाद संकट पर मचा हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट, कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने लगाए नारे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 17, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    विधानसभा में खाद संकट पर मचा हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन खाद संकट को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने प्रदेश में खाद की भारी कमी और कालाबाजारी को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और प्रदेश में खाद की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

    उमेश पटेल ने सवाल किया कि जून तक केवल 50 फीसदी खाद का भंडारण हुआ है, ऐसे में खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद कैसे मिलेगी? इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है और खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जहां डीएपी की कमी है, वहां अन्य वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही डीएपी नैनो को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    Read Also-  मानसून सत्र के चौथे दिन सियासी संग्राम तय: भर्ती घोटालों से लेकर अहम विधेयकों तक गरमाएगा विधानसभा का माहौल

    मंत्री ने कहा कि 20 जुलाई तक प्रदेश में 18,850 मैट्रिक टन खाद, यानी कुल 24 रैक, पहुंचने वाले हैं, जिनमें डीएपी और एनपीके दोनों शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि खाद की आपूर्ति को लेकर कोई गंभीर संकट नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।

    लेकिन मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा सवाल किया कि जब आपूर्ति इतनी हो रही है तो फिर डीएपी की खुलेआम कालाबाजारी क्यों हो रही है? उन्होंने सरकार पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

    Read Also-  जमीन विवाद बनी मौत की वजह: नाबालिग की सब्बल से हत्या, पड़ोसी रिश्तेदार गिरफ्तार

    कृषि मंत्री ने जवाब में कहा कि अब तक 1 लाख 72 हजार मैट्रिक टन डीएपी खाद प्रदेश में आ चुका है और अगले पांच दिनों में 18 हजार मैट्रिक टन और पहुंच जाएगा। उन्होंने दोहराया कि खाद की उपलब्धता को लेकर कोई घबराने की जरूरत नहीं है।

    मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन के गर्भगृह में पहुंचकर “खाद की कालाबाजारी बंद करो” जैसे नारे लगाए और बाद में सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जमीनी हालात से बेखबर है और किसानों की परेशानियों को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बना पा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर

    सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक

    मिलेट चिक्की वितरण में असमानता पर हाईकोर्ट नाराज, राज्य सरकार से तलब किया जवाब

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.