रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कोयला घोटाले के एक अहम कड़ी देवेंद्र डडसेना को आखिरकार ACB/EOW की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद डडसेना को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिनों की EOW रिमांड पर भेज दिया गया है। अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) उससे कोयला घोटाले से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सली मुठभेड़: 6 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
100 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप
EOW की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, देवेंद्र डडसेना ने इस घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर करीब 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की थी। दावा किया जा रहा है कि यह रकम राजनीतिक गतिविधियों में खर्च की गई।
लंबे समय से था फरार
देवेंद्र डडसेना घोटाले के उजागर होने के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। आखिरकार EOW की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।




