रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए विश्वविद्यालय के 400 कर्मचारियों को आगामी आदेश तक शहर न छोड़ने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 15 अगस्त तक रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही या अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा, और इसके लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।
Read Also- चैतन्य बघेल से मिलने ED दफ्तर पहुंचे भूपेश बघेल, केंद्र सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप
यह सख्ती नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (NAAC) के संभावित निरीक्षण को लेकर बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार, NAAC की टीम 20 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किसी भी दिन विश्वविद्यालय का दौरा कर सकती है। इस दौरान टीम विश्वविद्यालय के हर विभाग का दौरा कर दस्तावेजों और फाइलों का मूल्यांकन करेगी।
ग्रेड सुधार विवि की प्राथमिकता
प्रशासन का कहना है कि पिछले बार कमजोर प्रदर्शन के कारण विवि को आलोचना झेलनी पड़ी थी। इस बार ग्रेडिंग में B++ से अपग्रेड करने की तैयारी की है। विवि के पास वर्तमान में 2.76 से 3.00 CGPA है, जिसे और बेहतर करने की योजना है। अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में इस बार विवि के पास कई प्रोजेक्ट हैं, जिससे उच्च ग्रेड मिलने की उम्मीद जताई गई है।
Read Also- संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू: पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और एयर इंडिया क्रैश जैसे मुद्दों पर गरमाएगा माहौल
बेहतर ग्रेडिंग क्यों है जरूरी
नैक ग्रेडिंग के आधार पर यूजीसी, आरयूएसए, डीएसटी और आईसीएसएसआर जैसी संस्थाएं अनुदान देती हैं। A, A+ या A++ ग्रेड वाले संस्थानों को सरकारी फंडिंग, कोर्स डिजाइन, और परीक्षा व्यवस्था में अधिक स्वायत्तता मिलती है। इसीलिए विश्वविद्यालय बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारी में जुटा है।
विवि को झेलनी पड़ी थी आलोचना
प्रशासन के अनुसार, ग्रेडिंग में सुधार लाना विवि की प्राथमिकता है। पिछले वर्षों में कमजोर प्रदर्शन के चलते विवि को आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार नैक की टीम के सामने विवि खुद को बेहतर रूप में प्रस्तुत करना चाहता है।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट का आदेश: छत्तीसगढ़ सरकार दो माह में गठित करे भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण, पालन न होने पर होगी कार्रवाई
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता की अपील की है, ताकि मूल्यांकन के दौरान सभी विभाग संगठित, सक्रिय और रिकार्ड संधारित स्थिति में दिखाई दें। विवि प्रशासन ने इस संबंध में कर्मियों और अधिकारियों को मौखिक आदेश दिया है।




