नई दिल्ली। Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo V60 को 12 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा, जिसकी कीमत ₹37,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है।
कैमरा और डिजाइन
Vivo V60 में ZEISS-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट कैमरा भी 50MP का होगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव शानदार होगा। फोन का रियर कैमरा पिल-शेप्ड मॉड्यूल में नजर आएगा।
सड़क सुरक्षा पर फोकस: निराश्रित पशुओं की रोकथाम के लिए सीएम ने दिए कड़े निर्देश
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
फोन में 6.67-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 6,500mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Vivo V60, एंड्रॉइड 16 बेस्ड Funtouch OS पर चलेगा और इसमें IP68/IP69 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे।
कलर ऑप्शन्स और उपलब्धता
फोन को मिस्ट ग्रे, मूनलिट ब्लू और ऑस्पिशियस गोल्ड कलर ऑप्शन्स में पेश किया जा सकता है। इससे पहले Vivo V50 को रोज रेड, स्टाररी ब्लू और टाइटेनियम ग्रे में लॉन्च किया गया था।
V50 बनाम V60
Vivo V60, फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V50 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। V50 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी थी, जबकि V60 में नया प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।




