आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले के बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्र के सरहदी जंगलों में हुए मुठभेड़ में दो महिला सहित चार माओवादी मारे गए हैं। इन पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में तीन एसीएम स्तर के और एक पार्टी सदस्य शामिल है।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर DRG की टीम ने 26 जुलाई की शाम सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई।
Read Also- बीजापुर में मुठभेड़ जारी: अब तक 4 माओवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
मारे गए माओवादियों की पहचान
- हुंगा – एसीएम, प्लाटून नम्बर 10, इनाम 5 लाख
- लक्खे – एसीएम, प्लाटून नम्बर 30, इनाम 5 लाख
- भीमे – एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, इनाम 5 लाख
- निहाल ऊर्फ राहुल – पार्टी सदस्य, संतोष (ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड) का गार्ड, इनाम 2 लाख
मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और सामग्री
- 01 नग एसएलआर, 03 मैग्जीन, 15 जिंदा राउण्ड
- 01 नग इंसास रायफल, 03 मैग्जीन, 40 जिंदा राउण्ड
- 01 नग .303 रायफल, 01 मैग्जीन, 16 जिंदा राउण्ड
- 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग सेल
- 01 नग सिंगल शॉट 315 बोर रायफल
- 01 नग 12 बोर बंदूक, 12 नग जिंदा सेल
- एके-47 के 08 जिंदा राउण्ड
- बीजीएल सेल (छोटा) – 03 नग, ग्रेनेड – 01 नग
- नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री
Read Also- NEET UG 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू
अभियान की सफलता पर पुलिस की प्रतिक्रिया
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में माओवाद विरोधी अभियानों में मिली निर्णायक बढ़त को वर्ष 2025 में भी निरंतर बनाए रखा गया है। जनवरी 2024 से जुलाई 2025 के बीच कुल 425 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। यह सफलता सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, साहसिक कार्रवाई और जनसमर्थन का प्रमाण है।




