Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bijapur Encounter Update: मुठभेड़ में दो महिला सहित 17 लाख के इनामी चार माओवादी ढेर, हथियार सहित गोला-बारूद बरामद

    Bijapur Encounter Update: मुठभेड़ में दो महिला सहित 17 लाख के इनामी चार माओवादी ढेर, हथियार सहित गोला-बारूद बरामद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 27, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Bijapur Encounter Update: मुठभेड़ में दो महिला सहित 17 लाख के इनामी चार माओवादी ढेर

    आशीष पदमवार

    बीजापुर। जिले के बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्र के सरहदी जंगलों में हुए मुठभेड़ में दो महिला सहित चार माओवादी मारे गए हैं। इन पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में तीन एसीएम स्तर के और एक पार्टी सदस्य शामिल है।

    बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर DRG की टीम ने 26 जुलाई की शाम सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई।

    Read Also-  बीजापुर में मुठभेड़ जारी: अब तक 4 माओवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

    मारे गए माओवादियों की पहचान

    1. हुंगा – एसीएम, प्लाटून नम्बर 10, इनाम 5 लाख
    2. लक्खे – एसीएम, प्लाटून नम्बर 30, इनाम 5 लाख
    3. भीमे – एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, इनाम 5 लाख
    4. निहाल ऊर्फ राहुल – पार्टी सदस्य, संतोष (ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड) का गार्ड, इनाम 2 लाख

    मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और सामग्री

    • 01 नग एसएलआर, 03 मैग्जीन, 15 जिंदा राउण्ड
    • 01 नग इंसास रायफल, 03 मैग्जीन, 40 जिंदा राउण्ड
    • 01 नग .303 रायफल, 01 मैग्जीन, 16 जिंदा राउण्ड
    • 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग सेल
    • 01 नग सिंगल शॉट 315 बोर रायफल
    • 01 नग 12 बोर बंदूक, 12 नग जिंदा सेल
    • एके-47 के 08 जिंदा राउण्ड
    • बीजीएल सेल (छोटा) – 03 नग, ग्रेनेड – 01 नग
    • नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री
    Read Also-  NEET UG 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू 

    अभियान की सफलता पर पुलिस की प्रतिक्रिया
    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में माओवाद विरोधी अभियानों में मिली निर्णायक बढ़त को वर्ष 2025 में भी निरंतर बनाए रखा गया है। जनवरी 2024 से जुलाई 2025 के बीच कुल 425 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। यह सफलता सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, साहसिक कार्रवाई और जनसमर्थन का प्रमाण है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur encounter bijapur encounter latest updates bijapur encounter update bijapur naxal encounter update bijapur naxal encounter updates
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.