Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 2, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान उषा कहरा के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो साल पहले जांजगीर जिले के अमोदा गांव निवासी प्रमोद कुमार कमलेश से सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में सब-इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

    Read Also-  मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार ननों को जमानत, बृजमोहन अग्रवाल बोले- “जमानत मिली है, दोषी साबित होंगी”

    शादी में उषा के परिवार ने दहेज स्वरूप कार और अन्य घरेलू सामान दिया था। प्रारंभ में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद उषा के पति और ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी परिवार अपने ऊपर चढ़े कर्ज को चुकाने के लिए उषा पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहा था।

    लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उषा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उषा के मायके वालों ने तिल्दा नेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    Read Also-  स्कूल में बच्चों को परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना, शिकायत के बावजूद नहीं रोकी गई सर्विंग, 78 बच्चों को देना पड़ा एंटी-रेबीज टीका

    थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया। जांच के उपरांत जांजगीर जिले के अमोदा गांव निवासी आरोपी प्रमोद कुमार कमलेश (31), उसकी मां बहरतीन बाई और पिता जवाहर लाल (65) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    tilda cg news raipur tilda in hindi news tilda latest news raipur tilda news tilda newra news Tilda news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.