Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दो दोस्तों ने मिलकर युवक को कुल्हाड़ी से काटा: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, बुलानी पड़ी फोर्स

    दो दोस्तों ने मिलकर युवक को कुल्हाड़ी से काटा: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, बुलानी पड़ी फोर्स

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 3, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    दो दोस्तों ने मिलकर युवक को कुल्हाड़ी से काटा

    बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने दो दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

    झबड़ी गांव के युवक पर हुआ हमला
    मृतक युवक की पहचान नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झबड़ी गांव का निवासी था। उसके साथ उसका दोस्त मेमचंद कौशिक (27 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हमलावर लकी केवट और अजय केवट, मड़कड़ा गांव के रहने वाले हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, केंद्रीय एजेंसियों पर लगाया राजनीतिक द्वेष का आरोप

    घात लगाकर किया गया हमला
    जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है, जब नानू और मेमचंद मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे। उसी दौरान लकी और अजय ने दोनों को देखकर घात लगाई और फिर अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों दोस्तों को सिर में गंभीर चोटें आईं और वे सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

    राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नानू की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मेमचंद को रायपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

    आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को झेलनी पड़ी मुश्किलें
    घटना की सूचना के बाद पुलिस रात को मड़कड़ा गांव पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को करीब 3-4 घंटे तक गांव में घेरकर रखा और विरोध प्रदर्शन किया। 

    हालात बिगड़ते देख एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग 40-50 जवानों की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, आरोपियों को ले जाते समय भी ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की।

    Read Also-  जिला जेल से चार विचाराधीन कैदी फरार, जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में मचा हड़कंप 

    पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
    पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि लकी और अजय ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    ग्रामीणों ने पुलिस पर जताया आक्रोश
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मृतक नानू और घायल मेमचंद ने पूर्व में लकी और अजय के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने पथराव किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh crime chhattisgarh crime news chhattisgarh crime news today chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.